देसी चना:
राजस्थानी चने के भाव ₹6900 प्रति क्विंटल तक गिर गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया का माल मुंबई में जनवरी डिलीवरी ₹6000-₹6100 पर बिकने की चर्चा है। हालांकि हाजिर माल की कमी और दाल-बेसन की खपत बढ़ने से चने के भाव में तेजी की संभावना है। विदेशी माल के सटीक भाव आने तक सतर्क रहें।
राजमां :
महाराष्ट्र से राजमां चित्रा की आवक ₹80-₹85 प्रति किलो पर स्थिर है। सूखे माल में मंदी की संभावना कम है, इसलिए इन भावों पर व्यापार करना लाभदायक रहेगा। विदेशी राजमां में आवक बढ़ने के कारण अभी बड़े सौदों से बचने की सलाह दी जाती है।
काबुली चना:
महाराष्ट्र में काबुली चना बिना छना ₹88-₹90 प्रति किलो बिक रहा है। मांग कमजोर होने से बाजार सुस्त है। स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते लंबी तेजी की संभावना नहीं है। व्यापार में सतर्क रहें और फिलहाल अधिक स्टॉक न बनाएं।
मटर:
सरकार द्वारा आयात शुल्क मुक्त होने से बाजार में विदेशी मटर की भरमार है। भारतीय बंदरगाहों पर बड़ी मात्रा में मटर डंप हो चुकी है, और कनाडा से नई फसल की आवक भी शुरू हो गई है। वर्तमान में ₹37-₹38 प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। घरेलू फसल देर से आने के कारण बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन निकट भविष्य में तेजी भी नहीं दिख रही है।
- Amotrade पर जुड़े रहें और ताजा भाव और बाजार अपडेट के साथ स्मार्ट ट्रेडिंग के फैसले लें।