TJ मूंगफली के दाम स्थिर, अधिक गिरावट की संभावना नहीं

TJ मूंगफली के दाम में पिछले दो वर्षों की मंदी के बाद अब स्थिरता देखने को मिल रही है। झांसी में इसका भाव ₹58 प्रति किलो के निम्नतम स्तर तक पहुंच गया था, लेकिन पिछले माह से ₹5 की तेजी आई है। दक्षिण भारत में भी भाव ₹5-₹8 मजबूत हुए हैं। तेल उद्योग में बढ़ती खपत और निर्यात मांग के चलते अब अधिक गिरावट की संभावना कम है। गुजरात में एक्सपोर्ट के लिए भाव ₹70-₹71 प्रति किलो, जबकि तेल उद्योग के लिए ₹69 प्रति किलो दर्ज किया गया। बाजार में स्टॉक पर्याप्त है, जिससे बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं, लेकिन स्थिरता से व्यापारियों को राहत मिल सकती है।

Opinion 21 Feb
marketdetails-img

मूंगफली दाने के व्यापार में बीते दो वर्षों से लगातार गिरावट देखने को मिली, जिससे व्यापारी काफी परेशान रहे। हाल ही में झांसी में टीजे मूंगफली दाने का भाव 58 रुपये प्रति किलो के निम्नतम स्तर पर आ गया था, लेकिन पिछले माह से इसमें ₹5 की तेजी दर्ज की गई। इसी तरह, दक्षिण भारत में निकली मूंगफली दाने के भाव में भी ₹5-₹8 की मजबूती आई है। मूंगफली की खपत तेल उद्योग में बढ़ रही है, जिससे मांग को समर्थन मिल रहा है। गुजरात के अलावा आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी मूंगफली दाने का उपयोग बड़े पैमाने पर तेल निकालने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा, निर्यात मांग भी बनी हुई है, जिससे टीजे मूंगफली के दाम में अधिक गिरावट की संभावना नहीं है। मूंगफली का स्टॉक अभी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे बाजार में बड़ी तेजी की संभावना नहीं दिख रही। लेकिन लगातार दो वर्षों की मंदी के बाद मौजूदा स्थिरता से व्यापारियों को राहत मिली है, आज गुजरात के लिए एक्सपोर्ट पर टीजे मूंगफली दाने का व्यापार₹70 से ₹71 के बीच हुआ, इसके साथ ही साथ तेल में जाने वाले मूंगफली दाने का गुजरात के व्यापारियों ने 69 रुपए में व्यापार किया। ऐसा अनुमान है कि आने वाले समय में यदि तेलों के भाव में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई तो मूंगफली दाने के भाव अब ज्यादा नीचे नहीं आएंगे।

Related News

Market Rates

Chana

View ->


Ground Nut

View ->


Wheat

View ->


Soybean

View ->



Moong

View ->