2024-25 में विश्व में चीनी की कमी 25 लाख टन पहुंचने की आशंका: आईएसओ

इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार 2024-25 सीजन में विश्व में चीनी उत्पादन 1793 (2023-24 में 1813) लाख टन, निर्यात 665 (2023-24 में 686) लाख टन, आयात 655 (2023-24 में 683) लाख टन रहने की उम्मीद।


Opinion 02 Sep  
marketdetails-img

 इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन  के अनुसार 2024-25 सीजन में विश्व में चीनी उत्पादन 1793 (2023-24 में 1813) लाख टन, निर्यात 665 (2023-24 में 686) लाख टन, आयात 655 (2023-24 में 683) लाख टन रहने की उम्मीद।

 आईएसओ के अनुसार 2024-25 में चीनी की डिमांड 1829 लाख टन रह सकती है जो 2023-24 में 1815 लाख टन थी।

 सीजन के अंत में 961 लाख टन का स्टॉक बच सकता है जो गत वर्ष 986 लाख टन था।

आईएसओ के अनुसार 2023-24 में विश्व में 2 लाख टन चीनी की कमी थी।

 आईएसओ के अनुसार 2024 सीजन में विश्व में एथनोल का उत्पादन 118 बिलियन लीटर पहुंचा जो 2023-24 में 115.7 बिलियन लीटर था।

 ब्राजील में चीनी, गन्ना रस, अनाजों से एथनोल उत्पादन बढ़ा।