Install App for Latest Agri Updates

->

दालें और तिलहन खरीदी को केंद्र की मंजूरी: गर्मी 2025-26 सीजन में 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा होगी खरीदी

केंद्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत गर्मी 2025-26 फसल सीजन के लिए कुल 54,166 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी को मंजूरी दी है। यह खरीदी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्यों में की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश में 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीदी......

Government 16 Jun
marketdetails-img

केंद्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत गर्मी 2025-26 फसल सीजन के लिए कुल 54,166 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी को मंजूरी दी है। यह खरीदी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और गुजरात राज्यों में की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने उत्तर प्रदेश में 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली की खरीदी को भी स्वीकृति दी है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। किसानों के हित में, सरकार ने आंध्र प्रदेश में मूंग की खरीदी की समयसीमा 15 दिन बढ़ाकर अब 26 जून 2025 तक कर दी है।

इसके अतिरिक्त, केंद्र ने तुअर, उड़द और मसूर की खरीदी को भी 2024-25 खरीदी वर्ष के लिए मंजूरी दी है। अब राज्यों में इन दालों की 100% उत्पादन तक की खरीद संभव हो सकेगी।

मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025 में सरकार ने इस योजना को 2028-29 तक जारी रखने का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य देश को दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है।

Related News

Market Rates

Chana

View ->


Ground Nut

View ->


Wheat

View ->


Soybean

View ->



Moong

View ->