Install App for Latest Agri Updates

->

तुअर और अन्य अनाज की कीमतों पर बाजार का असर: मंदी और ऊंचे भाव

तुअर की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। ऊंचे भावों पर बिकवाली घटने और खरीदारी में कमजोरी के चलते तुअर के दामों में नरमी आई है। कर्नाटक में तुअर की फसल अच्छी होने की वजह से आने वाले सप्ताह में नई फसल की आवक भी शुरू होने की संभावना है। इस कारण स्थानीय मंडियों में तुअर के भाव लगभग 200 रुपए तक टूट गए हैं। महाराष्ट्र में तुअर 10,100 रुपए और कर्नाटक में 10,300 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही है।

Business 15 Nov 2024  Commodity Market
marketdetails-img

तुअर की कीमतों में गिरावट का रुख जारी है। ऊंचे भावों पर बिकवाली घटने और खरीदारी में कमजोरी के चलते तुअर के दामों में नरमी आई है। कर्नाटक में तुअर की फसल अच्छी होने की वजह से आने वाले सप्ताह में नई फसल की आवक भी शुरू होने की संभावना है। इस कारण स्थानीय मंडियों में तुअर के भाव लगभग 200 रुपए तक टूट गए हैं। महाराष्ट्र में तुअर 10,100 रुपए और कर्नाटक में 10,300 रुपए प्रति क्विंटल पर कारोबार कर रही है।

तुअर दाल की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। देशी तुअर दाल का थोक भाव 151 रुपए, ब्रांडेड दाल 163 रुपए और आयातित दाल 106 रुपए प्रति किलो तक घट गया है। दूसरी ओर, मसूर का भाव 6,100 रुपए प्रति क्विंटल पर स्थिर है। मूंग मोगर की कीमत में 100 रुपए प्रति क्विंटल की हल्की नरमी आई है।

मक्का के भाव में उछाल जारी है और यह 2,300 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया है, जबकि मंडियों में मक्का की आवक कम हो रही है। इसी तरह, गेहूं का बाजार भाव भी लगातार ऊंचा बना हुआ है क्योंकि इसकी आवक घट रही है।

Related News

Market Rates

Chana

View ->


Ground Nut

View ->


Wheat

View ->


Soybean

View ->



Moong

View ->